फोटो 19 प्रहलादपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
बरनाहल। मजरा प्रहलादपुर में 500 मीटर लंबा मार्ग बदहाल है। गांव के बीच स्थित तालाब की वर्षों से सफाई न होने के कारण गंदा पानी गली में भर रहा है। घरों से निकलने वाले पानी की निकासी बाधित होने से रास्ते पर कीचड़ और दलदल बना हुआ है। ग्रामवासी महेंद्र सिंह का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को परेशान ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने मार्ग की मरम्मत, तालाब की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।