फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छात्रवृत्ति आवेदनों पर लापरवाही में स्कूलों की मान्यता होगी रद

Sat, 24 Oct 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। छात्रवृत्ति आवेदनों में लापरवाही पर स्कूलों की मान्यता रद की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने रविवार तक शत-प्रतिशत डाटा अपलोड करने को कहा है। डीएम ने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर की गई शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। 22 तारीख की अंतिम तिथि बीतने के बाद भी जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के लॉगिन पोर्टल पर लगभग पांच हजार छात्रवृत्ति आवेदन लंबित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि 22 तारीख तक आवेदन प्राप्त करने के निर्देश थे। अपूर्ण आवेदनों को 23 तारीख तक निरस्त किया जाना था। इतनी बड़ी संख्या में डाटा का लंबित रहना अनुशासनहीनता है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले विद्यालयों की सूची बनाएं। प्रशासनिक निर्देशों का पालन न करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध दंडात्मक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें