फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चालकों का टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 1 टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते चालक। संवाद
विज्ञापन
नवीगंज। ऑल इंडिया ड्राइवर जॉइंट कमेटी और अखंड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-34 स्थित तरावादेव टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन स्टीयरिंग छोड़ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव पवन कुमार, बेवर ब्लॉक प्रभारी श्यामवीर सिंह और चालक कुलदीप कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि देश के चालकों को सम्मानजनक वेतन और सड़क पर सुरक्षा नहीं मिल रही है। चालकों के साथ अक्सर अभद्रता, मारपीट और अवैध वसूली की घटनाएं होती हैं। चालकों की प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना शामिल है। वे ड्राइवर आयोग और वेलफेयर बोर्ड के गठन की भी मांग कर रहे हैं। चालकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, यह आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें