हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में समृद्धि ने मारी बाजी
- फोटो : अमर उजाला
सुदिती ग्लोबल एकेडमी में अंतर्सदनीय हिंदी सुलेख प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कक्षा पांच से दस तक के चारों सदनों धर्म, शांति, शक्ति एवं समृद्धि सदन के सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कक्षा पंाच से समृद्धि सदन की समृद्धि चतुर्वेदी ने प्रथम, धर्म सदन की अर्पिता ने द्वितीय एवं समृद्धि सदन के ही लखन गोस्वामी ने तृतीय, कक्षा छह में समृद्धि सदन की रिषिता गुप्ता ने प्रथम, शांति सदन की यदि यादव ने द्वितीय एवं शक्ति सदन के मृदुल तिवारी ने तृतीय, कक्षा सात में समृद्धि सदन की अनामिका ने प्रथम, धर्म सदन की पंकज यादव ने द्वितीय और समृद्धि सदन के रोहन ने तृतीय स्थान लिया।
कक्षा आठ में समृद्धि सदन की सांवी ने प्रथम, संकल्प यादव ने द्वितीय और धर्म सदन की मुस्कान ने तृतीय, कक्षा नौ में शांति सदन की आरोही चौहान ने प्रथम, धर्म सदन के राजन पाल ने द्वितीय, समृद्धि सदन के नवनीत यादव ने तृतीय, कक्षा दस में शांति सदन के अंकित सिंह ने प्रथम, शक्ति सदन के अभय प्रताप ने द्वितीय एवं शक्ति सदन की ही हिमाल्या शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने-अपने सदन का नाम रोशन किया। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राममोहन ने बधाई दी। इस मौके पर प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन, उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, कैंपस कोऑर्डीनेटर अल्का दुबे आदि मौजूद रहे।