फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं पर लगाएं रोक

Tue, 20 Jan 2026 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाइयों की निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. शेफाली ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव केवल नियमों के पालन और जागरूकता से ही संभव है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका सिंह ने छात्राओं को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, यातायात संकेतों एवं मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने अपने लेखन और रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से सड़क सुरक्षा, दुर्घटना रोकथाम एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें