फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

Thu, 10 Sep 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा के चार मंडलों के सक्रिय सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आगाज हो गया। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष डेविड वर्मा ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है, जिसमें कोई भी कार्यकर्ता बड़े पद पर पहुंच सकता है। सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वह संगठन की मजबूती और चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के कार्य में जोरशोर से जुटें। हम सबको मिलजुलकर पंचायत और विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम फहराना होगा।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में भाजपा के मैनपुरी, मैनपुरी नगर, करीमगंज और ज्योंति मंडल के 150 सक्रिय सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हो गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष डेविड वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले सत्र में उन्होंने भाजपा की कार्य पद्धति की जानकारी देते हुए सक्रिय सदस्यों के दायित्वों का बोध कराया। कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण में चुनाव प्रबंधन के गुर सिखाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को इन पर अमल करना है। पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित दावेदार चुनाव जीतें। यह हमारी प्राथमिकता है। जिला और क्षेत्र पंचायत प्रमुख भाजपा समर्थित होने चाहिए। चुनाव में सक्रिय सदस्यों की अहम भूमिका है। विधानसभा चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सक्रिय सदस्यों के बलबूते पर आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के मिशन को पूरा करना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्रभारी पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा कि सक्रिय सदस्य पंचायत चुनाव में अहम भूमिका निभाने को तैयार रहें। चुनाव प्रबंधन के बारे में जो जानकारी दी जा रही है उस पर पूर्णरूप से अमल करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, शिवदत्त भदौरिया, रामबाबू कुशवाह, अरविंद तोमर, सुभाष अधौलिया, प्रेम सिंह शाक्य, अरविंद गुप्ता, शिवओंकारनाथ पचौरी, रमाशंकर तिवारी, प्रदीप चौहान, अनुराग पांडेय, अजयपाल सिंह, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, करनपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें