फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार माह की गर्भवती को पीट-पीटकर मार डाला...फिर खेत में जला दी लाश, ससुरालियों ने इसलिए ली बेरहमी से जान

Sat, 04 Oct 2025 05:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

विवाहिता की अप्रैल में शादी हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर विवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने चार माह की गर्भवती को पीट पीट कर मार डाला। इसके बाद शव को खेत में ले जाकर जला दिया। आरोप लगाने वाली मृतका की मां ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ औंछा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रंगपुर की रहने वाली सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि 21 वर्षीय पुत्री रजनी कुमारी की शादी 21 अप्रैल 2025 को सचिन कुमार निवासी गांव गोपालपुर मढैया थाना औंछा के साथ की थी। शुरुआती कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा, मगर पति सचिन कुमार, देवर प्रांशु, सहवाग, ननद टीना, दिव्या, रामनाथ दहेज से संतुष्ट नहीं थे। 
 
Trending Videos

वह लोग टेंट के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पुत्री ने उन्हें इस बारे में बताया तो उन्होंने ससुरालीजन से बात की। वह लोग बात न मानने पर पुत्री को मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान रजनी चार माह की गर्भवती हो चुकी थी। ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते रहे।

 
विज्ञापन

शुक्रवार को सभी ने पुत्री को पीट पीट कर मार डाला। शाम के समय जब उन्हें जानकारी हुई तो वह परिजन के साथ बेटी की ससुराल गोपालपुर मढैया पहुंचे, मगर तब तक ससुरालीजन ने पुत्री के शव को खेत में ले जाकर जला दिया था। उन्होंने थाने पहुंच कर तहरीर दी। 

मामले की जानकारी पर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें