फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा बने स्वावलंबी’

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चल रहे ड्रेस डिजायजिंग महिला प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक वीरेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण का लाभ उठाएं। वह प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का रोजगार भी खोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान के तहत शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों को डेयरी फार्मिंग, ब्यूटीपार्लर, ड्रेेस डिजायनिंग आदि कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाता है। युवा मन लगाकर प्रशिक्षण सीखें।
संस्थान के निदेशक एसके तिवारी ने बेरोजगार युवक और युवतियों को ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार स्थापित करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही बैंकों की भूमिका का स्वरोजगार स्थापित करने में विस्तार से वर्णन किया। सभी प्रशिक्षार्थियों से आह्वान किया कि वह रोजगार खोलें। ताकि अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। इस अवसर पर सभी को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर फैकल्टी अतुल मिश्रा, प्रशिक्षक रश्मि सिंह, बांकेलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें