फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रशांत ने स्टेडियम में सीखीं क्रिकेट की बारीकियां

Tue, 16 Dec 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 43 प्रशांत वीर, क्रिकेट खिलाड़ी।
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए मंगलवार को खिलाड़ियों की नीलामी अबुधाबी में हुई। आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर ने वर्ष 2019 से वर्ष 2021 तक क्रिकेट की बारीकियां पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम के छात्रावास में रहकर सीखी हैं। जनपद में होने वाली क्रिकेट प्रतियाेगिताओं में भी प्रशांत के खेल का जौहर दिख चुका है।
विज्ञापन

जनपद अमेठी के रहने वाले प्रशांत वीर को शुरू से ही क्रिकेट के प्रति विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कक्षा नौ और हाईस्कूल की शिक्षा भी मैनपुरी से ही प्राप्त की है। प्रशांत स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-19 टीम में प्रतिभाग कर चुके हैं। प्रशांत को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें