फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 400 मीटर दौड़ में प्रहलाद ने मारी बाजी

Sun, 11 Oct 2026 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 27 जनपदीय युवा समारोह मेंं दौड़ लगाते प्रतिभागी छात्र। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। नेशनल इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान पर चल रहे तीन दिवसीय 69वें जनपदीय युवा समारोह में दूसरे दिन माध्यमिक स्कूलों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 400 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में प्रहलाद ने बाजी मारी। मैदान पर रविवार को कई प्रतियोगिताओं का दौर चलता रहा। शॉट पुट बालिका वर्ग में साक्षी को पहला और शालिनी को दूसरा स्थान मिला। 1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रॉक्सी ने सबसे तेज दौड़ लगाई। ऊंची कूद में छाया को पहला स्थान मिला। हैमर थ्रो में तनु, तीन हजार मीटर दौड़ में अंजलि और 100 मीटर दौड़ में डिंपल को पहला स्थान मिला। बालकों में 100 मीटर दौड़ में कृष्णा को पहला और लंबी कूद में शिवम और गोला फेंक में प्रिंस पहले स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में गोला फेंक में दिलीप व लंबी कूद में योगेंद्र तथा 1500 मीटर दौड़ में करन पहले स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य मदन कुमार, स्वतंत्र कुमार, आरती यादव, सुलक्षण शर्मा, हिमांशु यादव, रामखिलाड़ी, नवीन यादव, संतोष शाक्य, अजय कुमार दुबे, ओमकांत दुबे, रेनू यादव, राकेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें