फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पुलिस रही अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सतर्कता

Sun, 11 Oct 2026 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 16 रविवार को मैनपुरी स्टेशन पर मौजूद पुलिस के जवान। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। राजधानी दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस सतर्क नजर आई। रेलवे जंक्शन से होकर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों के आवागमन के दौरान पुलिस की मुस्तैदी देखने को मिली। शनिवार की रात कालिंदी एक्सप्रेस और रविवार की दोपहर कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार एक्सप्रेस के समय पुलिसकर्मी स्टेशन पर तैनात रहे। ट्रेनों के स्टेशन पर रुकने के समय पुलिस ने यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी गई। रविवार की दोपहर कानपुर सेंट्रल से चलकर आनंद विहार जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस के आवागमन के दौरान भी स्टेशन पर पुलिस की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें