फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में भी प्रभात फेरी निकाल किया नवसंवत्सर का स्वागत

Tue, 28 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
देहात में भी प्रभात फेरी निकाल किया नवसंवत्सर का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदू नवसंवत्सर पर देहात में भी आरएसएस का पथ संचलन हुआ। तो कहीं पर हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकालकर हिंदू नवसंवत्सर का स्वागत किया। कई बाजारों का केसरिया ध्वज से पटा दिया था।  
विज्ञापन

भोगांव में हिंदू युवा वाहिनी एवं उसके अन्य सहयोगी दलों नें नगर मे प्रभातफेरी निकाली। जिला सहसंयोजक सुरेंद्र सिंह चौहान, युवा भाजपा नेता सौरभ मिश्रा के नेतृत्व मे बैंडबाजों के साथ नगर की आलू मंडी से प्रभातफेरी निकाली गई। जो ेबड़ा बाजार, पीपल मंडी, जैन मार्केट, छोटा बाजार, थाना कोतवाली, नगर पंचायत होती हुई युवा वाहिनी के नेता अभिषेक यादव के आवास पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर अनिल यादव, राजा ठाकुर, निखिल मिश्रा, आशू सक्सेना, हृदेश वाल्मीकि, सचिन गुप्ता, अमित वर्मा, मोहित यादव, रितुराज त्रिवेदी आदि मौजूद थे।  बेवर में हिंदू युवा वाहिनी ने नगर के वरखंडी आश्रम पर हवन पूजन कर फल वितरण किया। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता क्षितिज दीक्षित, सह मंडल प्रभारी दीपेंद्र परिहार ने बताया कि ऐसे 100 बच्चों की जिम्मेदारी नगर कार्यकारिणी लेगी। कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष संदीप दीक्षित, मोहन सिंह, सौरभ कुशवाह, अनिल यादव मौजूद रहे।
कुसमरा में आरएसएस ने पथ संचलन किया। बेवर मार्ग पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से पथ संचलन निकलने के उपलक्ष्य में संघ के जिला प्रचारक रोहित जी ने स्वयं सेवकों से कहा कि वे आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने को तैयार हो जाएं। पथसंचलन शिवमंदिर से नगरपंचायत, सदरबाजार, यादव नगर चौराहा, उजागरपुर से वापस बाईपास होता हुआ शिवमंदिर पहुंचा। पथ संचलन में सबसे आगे एक गाड़ी में भारत माता का चित्र लिए स्वयं सेवक रहे। जिला शारीरिक प्रमुख राहुल, खंड विस्तारक रामप्रताप, अजीत, उपखंड प्रचार प्रमुख रामप्रताप, तरुण,गुंजन, जुबैर हसन अल्वी, छविराम सिंह, शेखर, उस्मान आदि मौजूद रहे। सदर बाजार को केसरिया झंडों से पाट दिया।
विज्ञापन

करहल में जुलूस का शुभारंभ रामलीला मैदान में ध्वजापूजन के बाद शंख ध्वनि से नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रशांत यादव ने किया। वाहिनी के नगर के अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में दो सैंकड़ा से अधिक युवाआें ने जुलूस में हिस्सेदारी की। रामलीला मैदान से शुरू हुआ जुलूस वनखंडेश्वर पर समाप्त हुआ। इसमें प्रशांत यादव, विवेक पांडेय, राहुल कुमार राठौड़ आदि मौजूद रहे।
बरनाहल में बाइक रैली का शुभारंभ सह जिला संघ चालक योगेंद्र गुप्ता ने रैली को डालूपुर रोड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली क्षेत्र के सोथरा, डालूपुर, वहसी गड़िया भदोल, फूलापुर, इकराह, दिहुली, लाखनमऊ, विनायकपुर, भदोलपुर होते हुए बरनाहल में समाप्त हुई। इसमें अवधेश यादव  सुधीर दीक्षित, सोनू चौहान, रमन यादव, पवन शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें