मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को वित्त एवं लेखाधिकारी शीलेंद्र कुमार से मिले। उन्होंने 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के डीए एवं बोनस की अवशेष धनराशि एनएससी के स्थान पर पीपीएफ खातों में भेजने की मांग की। लेखाधिकारी ने संगठन की मांग को स्वीकार कर लिया।
जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को बकाया एरियर एवं डीए, बोनस की अवशेष एनएससी के माध्यम से होता था। शिक्षकाें के एनएससी चेक कार्यालय में धूल फांकते रहते थे। अब अवशेष धनराशि पीपीएफ खातों में भेजी जाएगी। इससे शिक्षकों को व्याज भी मिल सकेगी।
जिलामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक, कर्मचारी बैंक में पीपीएफ खाता खुलवा लें। कार्यालय द्वारा पीपीएफ के संबंध में एक फार्मेट जारी किया गया है। इससे ब्लाक के सभी शिक्षकों के पीपीएफ खाता संख्या एबीएसए के माध्यम से 15 दिन के अंदर जमा कराने को कहा गया है। इस दौरान सत्यवीर सिंह, रामसेवक, योगेश यादव, राजीव यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, राजीव दद्दा, सुभाष यादव, कौशल किशोर, महेश शाक्य आदि मौजूद थे।