फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रात में ब्रेकडाउन से साढ़े तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Wed, 25 Nov 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 8 केबल डालने का कार्य करते विद्युत कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। देवी रोड उपकेंद्र से जुड़े महिला थाना और सदर बाजार फीडर की बिजली मंगलवार की रात ब्रेकडाउन के चलते साढ़े तीन घंटे तक बंद रही। वहीं, बुधवार को सिविल लाइन उपकेंद्र के टाउन-1 क्षेत्र में केबल डालने के कार्य के चलते दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।मंगलवार की रात करीब 2:45 बजे देवी रोड उपकेंद्र से संचालित महिला थाना और सदर बाजार फीडर में अचानक ब्रेकडाउन हो गया। इससे दोनों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने के बाद विद्युत कर्मचारियों ने फॉल्ट की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद मंडी मोतीगंज में केबल किट में खराबी मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। बुधवार की सुबह 6:38 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।वहीं, बुधवार को सिविल लाइन उपकेंद्र के टाउन-1 क्षेत्र में विद्युत निगम की ओर से केबल डालने का कार्य कराया गया। इसके चलते दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। निर्धारित समय तक कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि देवी रोड उपकेंद्र के महिला थाना और सदर बाजार फीडर में केबल किट खराब होने से ब्रेकडाउन हुआ था। कर्मचारियों ने रात में ही फॉल्ट तलाश कर मरम्मत कार्य कराया और आपूर्ति बहाल कर दी गई। सिविल लाइन उपकेंद्र के टाउन-1 क्षेत्र में केबल डालने का कार्य कराया गया था। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें