फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, बनेंगे पांच चार्जिंग स्टेशन

Sun, 19 Jul 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 27 करहल रोड स्थित मैनपुरी डिपो की कार्यशाला। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। मैनपुरी डिपो की ओर से जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए करहल रोड स्थित कार्यशाला में पांच हाई क्षमता वाले चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। अगस्त माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में 10 ई-बसें मिलेंगी।परिवहन निगम की ओर से चार्जिंग स्टेशन के लिए बिजली कनेक्शन का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन की क्षमता 240 केवीए होगी, जिससे एक साथ कई बसों को चार्ज किया जा सकेगा।एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि मैनपुरी डिपो को कुल 30 इलेक्ट्रिक बसें प्रस्तावित हैं। पहले चरण में 10 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए रूट भी निर्धारित कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही डीजल की खपत कम होने से रोडवेज के संचालन खर्च में भी कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें