फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: उस्मानपुर गांव में 17 साल बाद मिला जमीन पर कब्जा

Thu, 02 Jul 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 30 उस्मानपुर में खेत की पैमाइश कराते जिलाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मिशन समाधान के तहत बृहस्पतिवार को तहसील भोगांव के ग्राम उसमानपुर में लगभग 17 वर्ष पुराने भूमि विवाद का निस्तारण हुआ। कब्जा मिलने पर पीड़ित चेतराम ने खुशी जताई। चेतराम की शिकायत पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी स्वयं गांव पहुंचे। दो घंटे खेत पर रुककर अपने सामने पैमाइश कराई।
विज्ञापन


भैंसरोली में आवंटित सीलिंग पट्टे की भूमि का कथित रूप से अवैध ढंग से बैनामा करने, कृषि कार्य के लिए आवंटित भूमि पर निर्माण कराने की शिकायत का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। बेवर स्थित जीटी रोड पर नाले की भूमि पर अस्थायी दीवार खड़ी कर अतिक्रमण किए जाने तथा बिना स्वीकृत नक्शे के अवैध प्लाटिंग की जांच हुई, इसके बाद बुलडोजर चलवाकर अवैध रूप से निर्मित अस्थायी दीवार को ध्वस्त कराकर नाले की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

किशनी तहसील क्षेत्र के ग्राम मनिगांव स्थित रंपुरा में अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद अभिलेखों के अनुसार सीमांकन करते हुए पायल को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया। दन्नाहार के नगला स्वामी में एक महिला के प्लाट पर गांव के ही आरोपियों का कब्जा था। पीड़िता राधारानी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को तहसीलदार सदर हेरेंश कर्दम के नेतृत्व में राजस्व टीम पैमाइश कर रही थी। आरोपी तहसीलदार के सामने ही झगड़ा कर पैमाइश मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने दोनों पक्ष पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें