फोटो 19 एसडीओ कार्यालय बेवर का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार। स्रोत निगम
मैनपुरी। बिजली बिल राहत योजना ओटीएस की समीक्षा के लिए बुधवार को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने उपखंड कार्यालय बेवर का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीओ सुरेंद्र सिंह के साथ योजना में पंजीकरण समीक्षा की। इसमें उपखंड बेवर के अंतर्गत उपकेंद्र जोत, गढ़िया, भदेही, बेवर, मोटा और अरमसराय पर दूसरे चरण में कम प्रगति पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
अधीक्षण अभियंता ने कहा कि कम प्रगति वाले जेई, टीजीटू और लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई शुरू कर दें। प्रत्येक लाइन स्टॉफ प्रतिदिन 10 पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दूसरा चरण सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाए। योजना में रुचि न लेने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। पंजीकरण नहीं कराने वाले बकायेदारों के कनेक्शन काटकर कार्रवाई भी की जाएगी।