राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार रथ यात्रा के शनिवार को मैनपुरी पहुंचने पर वैश्य समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा में आए पदाधिकारियों ने प्रदेश के वैश्य समाज से राजनीतिक लाभ पाने के लिए संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील की।
यात्रा का मैनपुरी पहुंचने पर वैश्य समाज के लोगों ने आगरा रोड स्थित औडेंय मंडल पर जोरदार स्वागत किया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में वैश्य समाज के लोगों ने पैदल ही नगर भ्रमण किया। स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज होम में सभा आयोजित की गई। सभा में यात्रा संयोजक सुमंत गुप्ता ने कहा कि यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश के वैश्य समाज को जागरूक कर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है। यह लड़ाई ठंडी न पड़ जाए इसके लिए समाज को ही आगे आना होगा। 2017 का चुनाव ही परिषद और यात्रा का लक्ष्य है। अगर हम संगठित नहीं हुए तो राजनीतिक दल हमारा प्रयोग करते रहेंगे। राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का अहसास करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने कहा कि जिले की अधिकांश निकायों में वैश्य समाज के ही लोग चेयरमैन हैं। बावजूद इसके हमारी पहचान नहीं बन पा रही है। हमको अपनी सामाजिक और राजनीतिक पहचान बढ़ानी ही होगी। महिला आयोग की सदस्य रीता गुप्ता ने कहा जो समाज जागरूकता में पिछड़ गया वह समाज तरक्की ही नहीं कर सकता है। जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में समाज अपनी उपस्थिति दमदारी से दर्ज कराएगा। उसी दल का साथ दिया जाएगा जो दल हमारा साथ देगा। चंदा देने में भी हम अब सोच विचार किया करेंगे। वक्ताओं ने 25 सितंबर को लखनऊ के रवींद्रालय सभागार चारबाग में होेने वाले कार्यक्रम में भाग लेेने की अपील की। इससे पूर्व समाज के लोगों ने सुमंत गुप्ता सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
सोम प्रकाश गुप्ता, सब्बन बाबा, डा. राकेश गुप्ता, डा. चंद्रमोहन, प्रमोद गुप्ता, ललित मोहन गुप्ता उर्फ आजाद गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, सरितकांत भाटिया, अरविंद गुप्ता, दीपक गुप्ता, अशोक गुप्ता, आराधना गुप्ता, आलोक गुप्ता, अरुण गुप्ता, सुरेश बंसल बीनू, अनिल गुप्ता, संजय गुप्ता, सौरभ जैन, विजय कुमार जैन, अमित गुप्ता, सुबोध गुप्ता, प्रसून जैन, दीपक गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुशील गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, शरद गुप्ता, भन्नू गुप्ता, टीटू गुप्ता, संजू गुप्ता, प्रतीक गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन अशोक गुप्ता पप्पू ने किया।
अपने बल को भूल गया वैश्य समाज
मैनपुरी (ब्यूरो)। सभा के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा स्वाभिमान अधिकार यात्रा राजनीतिक परिदृश्य को बदलने वाली है। सभी दल वैश्य समाज का प्रयोग करते हैं। महाराणा प्रताप को भामाशाह ने आगे बढ़ाया था। वैश्य समाज अपने बल को भूल गया है। समाज के नेता समाज को न भूलें। सुमंत गुप्ता पसीना बहा रहे हैं लेकिन आज नगर की अधिकांश दुकानें खुली हुई हैं। राजनीतिक दलों के पिछलग्गू न बनें। अपना अस्तित्व समाज को खुद ही बनाना होगा।