फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: घर से ड्यूटी जा रहे पुलिसकर्मी को आया हार्ट अटैक, कुछ ही पलों में तोड़ दिया दम; मची चीख पुकार

Tue, 15 Oct 2024 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में घर से ड्यूटी जा रहे पुलिसकर्मी को रास्ते में हार्ट अटैक आ गया। इससे पहले कि उसे अस्पताल ले जाया जाता, कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह एक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हुए थे। तभी अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। उप निरीक्षक जनपद एटा के थाना जैथरा में तैनात थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा का है। यहां के निवासी मुन्नू सिंह (59) वर्ष 1982 में आरक्षी के पद पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। कुछ समय पहले ही प्रमोशन पाकर वह उप निरीक्षक बने थे। तीन वर्ष से वह जनपद एटा के थाना जैथरा में तैनात थे। मंगलवार की सुबह वह नगला पजाबा स्थित अपने आवास से तैयार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। 

हालत बिगड़ता देख आनन फानन परिजन एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मुन्नू सिंह को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। परिजन ने बताया कि जून 2025 में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। हादसे में उप निरीक्षक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें