फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पुलिस ने दोहराई शिक्षक हत्याकांड की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सहायक अध्यापक की दिन-दहाड़े हत्या की गुत्थी उलझी हुई है। एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में शिक्षिका और चश्मदीद गवाह के साथ घटनास्थल पर हत्याकांड को दोहराया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन


मूल रूप से आगरा के थाना एत्मादपुर स्थित गांव गुढ़ा बहरामपुर निवासी यशपाल सिंह पिछले करीब 20 वर्षों से बचपन के दोस्त रामपाल के साथ डीएम आवास के पास स्थित घर में में रह रहे थे। वह उस्मानपुर विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। 21 सितंबर की दोपहर करीब 2:15 बजे विद्यालय में छुट्टी के बाद यशपाल अपने साथी रामपाल और महिला शिक्षिका कुसुम के साथ घर लौट रहे थे। तभी एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा स्थित नदी के पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने यशपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रामपाल ने इस हत्याकांड में खुद को चश्मदीद बताते हुए अपने सगे भाई रामवीर व उनके दो पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्याकांड वाले स्थान पर इस घटना को फिर से दोहराया।

शिक्षक की हत्या में आरोपियों के काफी करीब हैं। कुछ अहम सबूत और जानकारी हाथ लगी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। गणेश प्रसाद साहा, एसपी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें