फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन की परेड देख गौरवांवित

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन समेत सभी सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। साथ ही कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पुलिस लाइन में हुई परेड और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान सांसद ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र पाल सिंह ने कलक्ट्रेट में 67वें गणतंत्र के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब प्रतिज्ञा करें कि संविधान के अनुसार कर्तव्यों का पालन करेंगे। ईमानदारी के साथ कर्तव्यों को निभाएं। देश को आजादी दिलाने, राष्ट्र की रक्षा करने में प्राणों की आहुति देने वालों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित मोहक प्रस्तुति दीं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सूर्यमणि लाल चंद्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश कुमार, प्रशिक्षु पीसीएस अविनाश चंद्र मौर्य, जिला बचत अधिकारी अरुण प्रताप, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केके पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रशासनिक अधिकारी मान सिंह यादव ने किया। वहीं पुलिस लाइन में सांसद तेज प्रताप सिंह यादव नेे झंडा फहराया। बैंड-बाजे की मधुर धुन पर राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर शांति के प्रतीक कबूतर आसमान में छोड़े गए। उन्होंने कहा कि जनपद की पुलिस ने जो भव्य परेड प्रस्तुत की है ऐसी किसी अन्य जनपद में नहीं होगी।
 इस अवसर पर प्लाटून कमांडर नंबर 1 ,2, 3, 4, एवं 5 , महिला पलाटून कमांडर नं 6, वायरलेस दस्ता, ब्रज वाहन, दंगा विरोधी दस्ता, अग्निशमन दस्ता, फायर ब्रिगेड, रेडियो शाखा, क्यूआरटी दस्ता, एनसीसी के कैडेट ने परेड निकाली। इस अवसर पर कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। स अवसर पर जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, विधायक सदर राज कुमार यादव, विधायक करहल सोबरन सिंह, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी चंद्र पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर, अपर जिलाधिकारी सूर्यमणि लाल चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ, क्षेत्राधिकारी सदर, करहल, भेागांव, कुरावली सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें