फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ले लिया रिमांड पर

Fri, 07 Aug 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। कस्बा निवासी भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस शुक्रवार को जेल से रिमांड पर लेकर आई। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा कारतूस बरामद कर वापस जिला कारागार भेजा गया। थाना क्षेत्र के गांव कोसोन निवासी प्रॉपर्टी डीलर चंद्रप्रताप सिंह उर्फ चंदन चौहान भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री रह चुके हैं। 17 जुलाई को वह अपने प्लॉट पर थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। दो गोलियां लगने से चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानलेवा हमले की इस घटना में अमन गुप्ता, मोहित गुप्ता निवासी नगला किसी रोड व दो अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एक अगस्त को पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में मोहित कुमार निवासी ताहरपुर रोड नगला किसी को लपगवां मोड़ के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें