भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव विरायमपुर में बृहस्पतिवार रात टेबल फैन में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से 33 वर्षीय युवक उजागर सिंह की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उजागर सिंह रात को खाना खाने के बाद चारपाई पर लेट गए थे। गर्मी लगने पर जब उन्होंने पास रखे टेबल फैन को चालू करना चाहा, तभी टेबल फैन में प्रवाहित हो रहे तीव्र करंट की चपेट में आ गए। परिजन उजागर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।