उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस ने शनिवार की रात कुसमरा मार्ग पर एक ट्रक को घेराबंदी कर रुकवा लिया। इस दौरान चालक और उसका साथी भाग गया। पुलिस ने ट्रक में लदे 26 गोवंश मुक्त कराए। दो गोवंश की दम घुटने की वजह से मौत हो गई थी। गोवंश को गोशाला भेजा गया। थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी
घटना बेवर थाना क्षेत्र की शनिवार की देर रात की है यहां एक ट्रक में गोवंश को ठूंस कर लादने के बाद वध करने के लिए ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी की। पुलिस ने कुसमरा रोड पर गांव मझोला अंडरपास के पास चेकिंग शुरू कर दी।