फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और पीएसी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। प्रधानी के चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।  क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस और पीएसी जवानों ने बुधवार को क्षेत्र के गई गांवों में फ्लैग मार्च कर अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए मतदाताओं को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन

बुधवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने क्षेत्र के ग्रामों में फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी ने कहा कि ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गईं है। क्षेत्र के सभी ग्रामों में पुलिस द्वारा सतर्कता से निगरानी की जा रही है। पुलिस और पीएसी के जवानों ने थाना परिसर से फ्लैग मार्च शुरू किया। यहां से होते हुए जवान दिवरई, खिरना खुर्द, खिरना कला, रूस्तमपुर, फतेहजंगपुर, नौरंगपुर, सिढ़पुरा, अलूपुरा, सलेमपुर, रोशिंगपुरा, आठपुरा, चंदरपुरा, सिढ़पुरा निजामपुर होते हुए थाने पर वापस पहुंचे। जवानों ने मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें