फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिना अग्रिम शुल्क के रसोई तक पहुंचेगी पीएनजी

Thu, 16 Apr 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 15 रामरतन सिंह, एचपीसीएल के भौगोलिक क्षेत्र प्रमुख।
विज्ञापन
मैनपुरी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से शहर के घरों तक पाइप के जरिये नेचुरल गैस पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं इस क्रम में बिना अग्रिम शुल्क के लोगों की रसोई तक पीएनजी पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की गई है। पीएनजी कनेक्शन के लिए अब उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी की धनराशि नौ आसान किस्तों में चुकाने की व्यवस्था की गई है।एचपीसीएल के भौगोलिक क्षेत्र प्रमुख (जीए हेड) रामरतन सिंह ने बताया कि पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहर में 19005 पंजीकृत ग्राहक हैं, जिसमें से 15150 घरों के बाहर मीटर स्थापित कर दिए गए हैं। एचपीसीएल शहर के सात हजार घरों की रसोई तक गैस उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक कुल 892 लोगों ने चूल्हे चालू कराए हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नया कनेक्शन लेने पर मात्र 300 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। पूर्व में उपभोक्ता को 1500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा करने होते थे। लेकिन अब कंपनी की ओर से 200 रुपये की नौ आसान किस्तों का विकल्प उपभोक्ताओं के लिए जारी किया है। ऐसे में ग्राहकों को 9 किस्तों में कुल 1800 रुपये चुकाने होंगे। एलपीजी किल्लत के बीच पीएनजी का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। शहर के गोला बाजार, सिविल लाइन, काशीराम कॉलोनी, पुलिस लाइन, आजाद नगर, रघुराज पुरम, हिंदपुरम, शीतला कंपाउंड, नगला पजाबा, चांदेश्वर रोड, गोपाल नगर, आवास विकास, विवेक बिहार, देवपुरा, पाल नगर, दुर्गा कॉलोनी, राजा का बाग, पचौरी कंपाउंड, क्रिश्चियन कंपाउंड, बिहार नगर, जज कॉलोनी आदि मोहल्लों के बाद अब गांव रमईहार, पुलिस लाइन क्वार्टर, ओम नगर और हरिदर्शन नगर में पीएनजी पहुंच गई है। एचपीसीएल के भौगोलिक क्षेत्र प्रमुख (जीए हेड) रामरतन सिंह ने बताया कि शहर में पीएनजी कनेक्शन लेने या किसी भी समस्या और सुझाव के लिए मोबाइल नंबर 9458610601 और टोल फ्री नंबर 18003130492 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें