फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से की एचआरडी और श्रम मंत्री के इस्तीफे की मांग

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय में दलित छात्र की आत्महत्या के मामले में गुरुवार को आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र डीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय श्रम मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए आप के जिला संयोजक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में दलित छात्र रोहित वेमुला ने आत्महत्या कर ली। उसके पास से मिले सुसाइड नोट से स्पष्ट है कि उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में सीधे केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय और परोक्ष रूप से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की भूमिका संदिग्ध नजर आती है। सरकार के कुछ लोग दलित और अल्पसंख्यकों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। इसलिए हम मांग करते हैं कि पीएम दोनों मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा। इस मौके  पर जिला सचिव राम सेवक वर्मा, राजीव कुमार, नितीश कुमार, अश्वनी, रामनरेश, अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


                            
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें