फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बुर्का पहनकर लुका-छिपी खेलना पड़ा भारी, एक युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो 12 विक्रमपुर में ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
घिरोर। गांव कोसमा हिनूद में बृहस्पतिवार रात बुर्का पहन कर लुका-छिपी खेल रहे अल्पसंख्यक समुदाय के चचेरे भाइयों को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल 20 वर्षीय अनीश का शव शुक्रवार सुबह खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ग्रामीण जब खेत की तरफ गए तो वहां गांव के अनीश का शव पड़ा देखा, इसकी जानकारी अनीश के परिजन को दी गई। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। अनीश के शरीर पर कोई खुली चोट नजर नहीं आ रही थी। मृतक के भाई शोएब ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे भाई अनीश अपने चाचा के लड़के अप्पू के साथ लुका-छिपी खेल रहा था, अप्पू बुर्का पहने हुए था। दोनों खेलते हुए गांव के रहने वाले फारुख की चक्की के पास चले गए। वहां मौजूद अतुल, ओमकार, अंकुल व एक अन्य ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि बुर्का पहन कर कहां घूम रहा है। विरोध करने पर अनीश और अप्पू को पीटने लगे। पिटाई के दौरान अंदरूनी चोट लगने से भाई अनीश की मौत हो गई। पुलिस ने सभी चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है। गांव कोसमा हिनूद में अल्पसंख्यक समुदाय के युवक की पिटाई के मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। गांव में पुलिस गश्त करने के साथ ही दोनों पक्ष की गतिविधि पर निगरानी रखे हुए है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद अनीश के परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात से अनीश घर नहीं आया था। उन लोगों ने हर संभावित स्थान पर तलाश भी की लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह उसका शव मिलने के बाद घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम

गांव कोसमा हिनूद के रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के युवक की पिटाई के बाद मौत की घटना के बाद पुलिस किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराया गया, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर अनीश की मौत की वजह क्या थी।
गांव कोसमा हिनूद में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, परिजन के आरोप व अन्य सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। अभिषेक तिवारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें