फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन और शतरंज खेले छात्र-छात्राएं

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। सनातन एकेडमी में बड़े दिन के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं चल रही हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन बैडमिंटन, शतरंज, खो-खो और मेंहदी प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राइमरी और जूनियर वर्ग के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं का प्रतियोगिता के दौरान उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रबंधक प्रशांत दुबे ने बताया कि बुधवार को डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिताओं का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। इसमें विजयी होने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यालय संरक्षक लक्ष्मीकांत दुबे की देखरेख में हुईं। संचालन रिचा शाक्य ने किया। इस मौके पर सुधा दुबे, पल्लवी दुबे, आरती दीक्षित, सरस्वती, आरती मिश्रा, गुलशन शाक्य, रवि तिवारी, ईशा दुबे आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें