फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भौतिकी ने उलझाया, जीव विज्ञान ने दी राहत

Sun, 21 Jun 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 34 कुंवर आरसी इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से रविवार को जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। प्रश्न पत्र में भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। वहीं जीव विज्ञान के प्रश्नों से राहत दी। जिलाधिकारी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा हुई। वहीं दिव्यांग परीक्षार्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया। सुबह 11 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया, दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पुलिस ने परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से सघन तलाशी ली। परीक्षा का सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर 10-10 स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रही।

अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने बताया कि 10 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल पंजीकृत 3511 परीक्षार्थियों में से 3277 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 234 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एसपी सिटी अरूण कुमार, डिप्टी कलेक्टर संध्या शर्मा, सुप्रिया गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, भोगांव नीरज कुमार द्विवेदी, घिरोर अंजली सिंह आदि ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें