भोगांव और तखरऊ स्टेशन के बीच सोमवार शाम छह बजे फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब हो गया। इसके चलते गाड़ी मौके पर ही खड़ी हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों ने इंजन सही करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मैनपुरी के स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि इंजन खराब होने के चलते पैसेंजर ट्रेन खड़ी हो गई है। यदि इंजन सही नहीं होता है तो नया इंजन मंगाकर गाड़ी को रवाना किया जाएगा। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्टेशन अधीक्षक के अनुसार यदि इंजन समय से सही नहीं होता है तो कालिंदी एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद स्टेशन पर खड़ा किया जाएगा।