फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

Sat, 10 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन भी अब आगे आ गई है। शनिवार से सभी फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी और पीएचसी पर कार्य किया। साथ ही विरोध-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन


प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने कहा कि फार्मेसिस्ट संवर्ग की वेतन विसंगति लंबे समय से चल रही हैं। जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि फार्मेसिस्टों के पद सृजन किए जाएं। ऋषि प्रकाश यादव ने कहा कि 10 से 15 सितंबर तक काला फीता बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। 16 से 19 सितंबर तक सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ेगा। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के केके दुबे, एके दुबे, मनोज पाल, बदन सिंह, नेत्रपाल सिंह, मुनेश पाल, रमेश बाबू, हरीशरण, संदीप जैन आदि ने काली पट्टी बांधकर जिला अस्पताल में कार्य कर विरोध प्रदर्शन जताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें