फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की न सुनने वाले कर्मचारी नपेंगे

Sat, 27 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
जनता की न सुनने वाले कर्मचारी नपेंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना का प्रचार-प्रसार विकास खंड स्तर पर किया जाए। पेयजल व्यवस्था सुचारु की जए। जनता की समस्याओं का समाधान करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। यह निर्देश लोकसभा सदस्य तेज प्रताप सिंह यादव ने जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में दिए।
विज्ञापन


बैठक में विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि वह नए शासनादेश के तहत गर्भवती महिलाओं को 1400 रुपये के स्थान पर 6000 रुपये निहित प्रावधानों के तहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बिछवां -हन्नूखेड़ा मार्ग पर हो रहे इंटरलाकिंग कार्य की गुणवत्ता की भी जांच कराने को कहा। विधायक किशनी बृजेश कठेरिया ने नगला अरिब, बखतपुर के प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कार्य पूर्ण न होने, आवारा जानवरों की समस्या की शिकायत की। ब्लाक प्रमुख बरनाहल ने डार्क जोन होने के कारण पेयजल की समस्या के निजात दिलाने के लिए हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग कीं। बैठक में बिजली कटौती का मुद्दा भी छाया रहा।
 
जिलाधिकारी यशवंत राव ने आश्वस्त किया कि जो अधिकारी, कर्मचारी जनता के प्रति उदासीनता बरतेगा उसे दंडित किया जाएगा। बैठक में एमएलसी अरविंद यादव, सीएमओ विजय कुमार गुप्ता, एडीएम एके श्रीवास्तव, एसपी अधीक्षक ओम प्रकाश, परियोजना निदेशक केके वैश्य, सीडीओ जेएन कुरील, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष सहित समिति के सदस्यगण व अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


संतोषजनक मिली प्रगति
बैठक में दीन दयाल राष्ट्ीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में पाया कि वर्ष 2016-17 में कुल उपलब्ध धनराशि 292.612 लाख के सापेक्ष 263.047 लाख रुपये खर्च हुए। समूह गठन के लक्ष्य 597 के सापेक्ष 531 का गठन किया गया। 404 के सापेक्ष 309 समूहों को रिवाल्विंग फंड जारी किया गया। वित्तीय 2017-18 में इस योजना के तहत 1230 समूहों के गठन का लक्ष्य मिला है। अब तक मात्र 15 समूहों का गठन हुआ है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में चार सड़कों के सापेक्ष तीन सड़कों का निर्माण पूरा हुआ है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में  वर्ष 2016-17 में 1456 आनलाइन आवेदन मिले। इनमें से 47 अपात्र मिले। शेष 1409 लाभार्थियों को धनराशि खाते में भेजी गई है। सांसद ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें