फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ब्राह्मण समाज के लोगों ने नारेबाजी कर जताया आक्रोश

Sun, 30 Nov 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 5 करहल में आईएएस अधिकारी का पुतला फूंकते ब्राहमण समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
करहल/भोगांव। आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति की गई टिप्पणी पर करहल में ब्राह्मण समाज सेवा समिति आक्रोेश जताया। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।ब्राह्मण समाज सेवा समिति के पदाधिकारी मोहल्ला काजी स्थित वाग वृंदावन मंदिर पर एकत्रित हुए। समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे के नेतृत्व में तहसील तिराहा पर पुतला फूंककर नारेबाजी की। सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान देने बाले आईएएस को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। प्रमोद तिवारी, श्रीदयाल त्रिपाठी, पंकज चतुर्वेदी, अमर मिश्रा, रजनी तिवारी, हरिशंकर दुबे, सचिन तिवारी, संतोष त्रिपाठी, शिवऔतार अवस्थी मौजूद रहे। वहीं, भोगांव में सर्व ब्राह्मण समाज की मोहल्ला जगतनगर में नगर अध्यक्ष राकेश मिश्रा के आवास पर हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने कहा कि आईएएस अधिकारी ने ब्राह्मण समाज पर जो टिप्पणी की है वह उनकी गंदी मानसिकता को दिखाता है। ऐसे अधिकारी के खिलाफ केंद्र सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। राहुल पांडेय एडवोकेट, गोविंद अवस्थी, निखिल मिश्रा, शिवम मिश्रा, नमन तिवारी, रमेश दुबे, उमेश दुबे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें