फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जिले के 58644 छात्र-छात्राओं के लिए बनाए गए 84 केंद्र

Sun, 30 Nov 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो-36 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए रविवार की देर शाम सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी। सूची में जिले के 58644 छात्र-छात्राओं के लिए 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्र निर्धारण के साथ छात्र आवंटन भी कर दिया है। वर्ष 2026 यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के हाईस्कूल के 29664 और इंटरमीडिएट के 28980 छात्र-छात्राएं शामिल हो ने जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन भरी गई आधारभूत सुविधाओं एवं सूचनाओं के आधार पर करते हुए 84 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें राजकीय 11, सहायता प्राप्त 44 और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त 29 विद्यालय शामिल हैं। ऑनलाइन निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करते हुए विद्यालयों के प्रधानाचार्य राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के निर्धारित व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दी गई है। बोर्ड द्वारा ऑनलाइन निर्धारित परीक्षा केंद्रों का सभी विद्यालय भलीभांति परीक्षण कर लें, यदि किसी भी प्रबंधक और प्रधानाचार्य, छात्र, अभिभावक को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर कोई आपत्ति है तो वह अपना प्रत्यावेदन चार दिसंबर तक प्रत्येक दशा में कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी में ऑफलाइन एवं परिषद कार्यालय की ई-मेल आईडी-upmsp.edu.in पर ऑनलाइन प्राप्त करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चार दिसंबर की शाम पांच बजे के बाद प्राप्त किसी भी प्रत्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें