मरीजों के साथ ही यहां आने वाले तीमारदार भी पानी की समस्या से परेशान देखे जा रहे हैं। तीमारदारों को भी पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। यहां पहुंचे संजय शर्मा का कहना है कि हैंडपंप से पहले ही गंदा पानी आ रहा था। अब वाटर कूलर भी खराब हो गया है। इसके चलते यहां आने वाले लोग पीने के पानी के लिए परेशान रहते हैं। जिम्मेदारों को शीघ्र पेयजल व्यवस्था करनी चाहिए। ग्रामीण गिरीश चंद्र, गुलफान, उमेश चंद्र, संतोष कुमार आदि लोगों ने वाटर कूलर को सही कराने की जिलाधिकारी से मांग की है।
यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
दवा खाने को 20 रुपये में खरीद रहे पानी
हालात ये हैं कि यदि यहां भर्ती किसी मरीज को दवा खिलानी हो या फिर पानी पिलाना हो तो तीमारदारों को उसके लिए 20 रुपये में बाहर रखी दुकानों से पानी खरीदना पड़ रहा है। अस्पातल में दवा के पर्चे की कीमत तो एक रुपया है लेकिन पानी 20 रुपये में खरीदना पड़ रहा है।
गोधना सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रवीन कुमार ने कहा कि वाटर कूलर को ठीक कराने के लिए मैकेनिक से बात की गई है। जल्द ही वाटर कूलर ठीक करा दिया जाएगा। हैंडपंप ठीक स्थिति में है।