फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भाजपा सरकार से जनता त्रस्त, अगले वर्ष बदलाव होगा

Sat, 09 May 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 20 विरायमपुर सतघरा में शोक व्यक्त करती सांसद डिंपल यादव। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। सांसद डिंपल यादव थाना क्षेत्र के ग्राम विरायमपुर सतघरा में शनिवार को शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं। इस दाैरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है और अगले वर्ष (2027) के विधानसभा चुनाव में बदलाव तय है।सपा के सेक्टर प्रभारी दुर्गपाल सिंह के गांव में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। किसान, व्यापारी, मजदूर और युवा सभी वर्ग परेशान हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं है। महंगाई के कारण मजदूर परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, गोपालदास लोधी, रामशरन यादव, रामनारायण बाथम, ओमशरन यादव, रमन पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें