फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया मरीज, कुछ ही घंटों में तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 05 Oct 2024 04:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एंबुलेंस चालक ने एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसने कुछ ही घंटों में दम  तोड़ दिया। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में एक एंबुलेंस आकर रुकी और गंभीर हालत में एक शख्स को भर्ती कराया। इसके बाद चालक एंबुलेंस लेकर चला गया। कुछ देर बाद मरीज ने दम तोड़ दिया। मीमो भेज कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मोर्चरी पहुंचकर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र से शुक्रवार की देर रात एक एंबुलेंस एक करीब 50 वर्षीय शख्स को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। एंबुलेंस से लाए गए मरीज को भर्ती कराने के बाद चालक बिना कोई जानकारी दिए वहां से चला गया। कुछ देर उपचार के बाद शख्स ने दम तोड़ दिया। नाम पता आदि न होने के चलते स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने शव को परिसर स्थित मोर्चरी में शव को रखवाया। 

कोतवाली पुलिस को मीमो भेज कर जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चरी जाकर पहचान को लेकर प्रयास किए। शव के फोटो, कपडे़ आदि के जरिए पहचान को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें