आसमान पर छाए बादल भी नहीं दिला सके राहत
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। साथ ही बिजली की आंख मिचौली भी कोढ़ में खाज का काम कर रही है। वहीं बुधवार को आसमान पर छाए बादल भी गर्मी से राहत नहीं दिला सके। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 दर्ज किया गया।
गर्मी के तेबर दिन व दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं बुधवार को आसमान पर छाए बादल भी सूरज की तपिश में जलते नजर आए। लोग दिन हलकी धूप में अंगौछा से चेहरा ढककर निकले। वहीं गर्मी के तेबर बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। शहर हो या नगर हर जगह जमकर बिजली कटौती की जा रही है। इससे पेयजलापूर्ति भी ठप हो गई है। अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं।
वहीं बेवर में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण लोगों में बिजली अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कटौती करने से पूर्व सूचना दी जाए। जिससे परेशानी पैदा न हो। साथ ही विद्युत घर बेवर में लगा सीयूजी नंबर भी बंद कर लिया जाता है जिससे कोई जानकारी नहीं मिल पाती है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण गर्मी में लाइन फाल्ट की समस्या के चलते सप्लाई बाधित होती है।