फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधे 11 जोड़े

Sun, 23 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
परिणय सूत्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जन सहयोग संगठन के तत्वावधान में रविवार को स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इसमें 11 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे।
विज्ञापन

समारोह में पंजीकृत सभी 11 जोड़ों को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया। संगठन द्वारा जोड़ों को आवश्यक सामान भी दिया गया। अतिथियों ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अतिथि मदनमोहन पांडेय ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह आज के समय की जरूरत है। ऐसे समारोह से योग्य वर और वधू आसानी से मिल जाते हैं। जिससे परिवारों की सबसे बड़ी चिंता समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि आशीष तिवारी ने कहा कि समारोह में जिला ही नहीं गैर जिलों के युवक-युवतियों ने शादी के लिए पंजीकरण कराया है। एक दूसरे के पसंद करने पर 11 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक आरती शर्मा, रवि मोहन, गोविंद पांडेय, ममता राजपूत, अंकित पांडेय, कृपाल सिंह यादव, राघव पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें