आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें कालेज की पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार यादव ने किया।
छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। रंगोली प्रतियोगिता में मोहम्मद परवेज की टोली ने प्रथम, मयंकराज की टोली ने द्वितीय और विश्वदीप की टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका एसपी सिंह, संतोष शाक्य, बलिराम सिंह ने निभाई। कार्यक्रम कमल बाबू और कार्यक्रम अधिकारी आरसी यादव के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर ललित कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार आदि रहे।