फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना स्थल पर ही कार्यकत्रियों ने मनाई नागपंचमी

Sun, 07 Aug 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में आंगनबाड़ियों के धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नागपंचमी मनाई। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन 11 जुलाई से चल रहा है। वहीं प्रशासन ने इनका धरना प्रदर्शन कई बार वार्ता कर समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन यह नहीं मानी। इसके चलते डीपीओ ने सीडीपीओ और सुपरवाइजरों की रिपोर्ट पर 25 कार्यकत्रियों को बर्खास्तगी रिपोर्ट तैयार कर नोटिस जारी किए। 830 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का एक माह का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। रविवार काके कार्यकत्रियोें ने नागपंचमी का त्योहर धरना स्थल पर ही मनाया। उनका कहना है कि यदि शासन से मांगे पूरी न हुईं तो वह रक्षाबंधन भी यहीं मनाएंगी। कार्यकत्री सरिता शाक्य ने यदि एक भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्त की गई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल में बदल जाएगा। डीएम ने डीपीओ के खिलाफ बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश लखनऊ को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि जिले में डीपीओ का पद रिक्त चल रहा है। साहब सिंह प्रभारी डीपीओ हैं। कार्यकत्रियों की मांग पर डीपीओ की नियुक्ति की जाए। जिससे कार्य सुचारु हो सके।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें