मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर शुक्रवार दोपहर ग्राम महादेवा और कोल्ड स्टोर के पास एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसा रघुराज सिंह (65) व उनके भाई उपेंद्र शाक्य (55), निवासी बंशीगोरा, मैनपुरी, बाइक से कुरावली स्थित मूंगफली प्लांट में काम करने वाले अपने बेटे के पास जा रहे थे। लगभग 3 बजे मैनपुरी की ओर से आ रही अलीगढ़ नंबर की स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया।