फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस योजना : पहले दिन 259 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

Tue, 02 Dec 2025 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 27 उपखंड कार्यालय बरनाहल पर आयोजित ओटीएस कैंप का निरीक्षण करते एक्सईएन हंसराज कौशल। स्रोत
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम की बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) की शुरुआत सोमवार से हो गई। पहले दिन जनपदभर के सभी 56 बिजली घर क्षेत्रों में 112 शिविर लगाए गए। जहां उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण कराया। ओटीएस योजना के लिए पहले दिन 259 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। प्रभारी अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि योजना में पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। एसडीओ स्वयं फील्ड में निकलकर मॉनिटरिंग करें और जेई घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर उन्हें योजना में शामिल कराए। प्रचार-प्रसार के लिए डुग-डुगी और एनाउंसमेंट लगातार होता रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों से मिलकर बकायेदारों की सूची देकर सहयोग की अपील करें। बड़े बकायेदारों पर ध्यान दिया जाए, पंजीकरण न कराने वाले उपभोक्ताओं की बिजली गुल करें।पहले दिन अधिशासी अभियंता खंड तृतीय हंसराज कौशल ने ओटीएस योजना के प्रथम दिन उपखंड कार्यालय घिरोर और बरनाहल का निरीक्षण किया। उन्होंने कैश काउंटर और कैंप पर पंजीकरण की स्थिति देखी। उपभोक्ताओं से संवाद कर आस-पास के लोगों को भी ओटीएस योजना में शामिल करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीओ घिरोर निजामुद्दीन और एसडीओ बरनाहल सत्यवीर सिंह के साथ योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें