फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 14 साल से फरार हत्यारोपी ने किया आत्मसमर्पण

Tue, 02 Dec 2025 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो21 आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी अर्जुन। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव दुम्हार में वर्ष 1982 में हुए हत्याकांड का आरोपी 14 साल पहले जमानत पर आने के बाद फरार हो गया था। हाईकोर्ट से वांरट जारी होने के बाद किशनी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया तो आरोपी ने सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।गांव दुम्हार में वर्ष 1982 में आपसी झगड़े के दौरान महेंद्र सिंह राजावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में गांव के रहने वाले अर्जुन सिंह सिसौदिया, उसके बड़े भाई के साले वीरेंद्र सिंह निवासी गांव भदेक थाना कुठौंद जालौन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मुकदमे के दौरान अर्जुन जमानत पर जेल से बाहर आ गया था, वह वर्ष 2011 तक देखा गया। इसके बाद कई वारंट जारी हुए, मगर वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। हाईकोर्ट से भी उसके खिलाफ वारंट जारी किए गए। किशनी पुलिस ने तलाश तेज कर दी थी। लगातार बढ़ रहा किशनी पुलिस का दबाव आखिरकार काम आ गया। अर्जुन ने शनिवार को सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह गुजराज में छिपकर रह रहा था, न्यायालय से अर्जुन को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें