फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो वालों का राज, बिगड़ रहा यातायात

Tue, 18 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
यातायात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर में संचालित ऑटो से नगर की यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। गलियों से होकर गुजरने की वजह से दिन में कई बार जाम लग जाता है। ऑटो चालक भी चौराहों और तिराहों पर आड़े तिरछे ऑटो खड़े कर लेते हैं।
विज्ञापन


सिंधिया तिराहे से ईशन नदी पुल, क्रिश्चियन तिराहे से भावंत चौराहा, भांवत चौराहा से करहल चौराहा, सिंधिया तिराहे से बड़ा चौराहा तक इनका संचालन हो रहा है। नगर में करीब 150 ऑटो संचालित हो रहे हैं जो मुख्य बाजारों से होकर भी गुजरते हैं। जिसके चलते अक्सर जाम लग जाता है।
ऑटो चालक राजू, दिलीप, रामवीर, शमशाद, आरिफ, पवन, शहवाज अली आदि का कहना है नगर में ऑटो खड़े करने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। ईओ नगर पालिका रामपाल यादव का कहना है कि इस समस्या पर नगर पालिका विचार कर रही है। इस संबंध में योजना बनाई जा रही है। प्रशासन के सहयोग से शीघ्र ही स्थान चिन्हित करके पार्किंग स्थल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

                                      
राजा का बाग में लगा जाम
मंगलवार की दोपहर राजा का बाग में पुलिया के पास चार अॅाटो आमने सामने आ जाने के कारण जाम लग गया। जल्दी निकलने के चक्कर में बाइक सवार भी बीच में फंस गए। ऑटो आगे पीछे कराकर लोगों ने किसी तरह यातायात सही कराया। आधा घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। राजा का बाग निवासी बंटी चौहान, श्रवण कुमार पांडेय, पंकज पांडेय, सुनील तिवारी का कहना है राजा का बाग होकर ऑटो का गुजरना बंद कराया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें