फोटो 19 कुसमरा में महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकालती महिलायें। संवाद
कुसमरा। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने में कथित अवरोध पैदा करने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कुसमरा क्षेत्र के गांव बुढौली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।कुसमरा मंडल अध्यक्ष ममता भदौरिया के नेतृत्व में जुटी महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को उनका हक देने के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण इसमें देरी हो रही है।मंडल अध्यक्ष ममता भदौरिया ने कहा कि विपक्षी दल महिला आरक्षण और उनके सशक्तिकरण की राह में रोड़ा अटका रहे हैं। देश की नारी शक्ति कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस विरोध प्रदर्शन और पदयात्रा में मदन मोहन मिश्रा मंडल अध्यक्ष, साधना तिवारी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रज्ञा सेंगर, विशुना सिंह मौजूद रहीं।