फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: कार बेचने के नाम पर 1.32 लाख रुपए की ठगी, फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए बनाया शिकार

Mon, 14 Mar 2022 12:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

फेसबुक पर कार बेचने के ऐड के जरिए एक युवक से 1.32 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर कार खरीद के लिए एक व्यक्ति से संपर्क होने के बाद युवक ने बताए गए खाता में 1.32 लाख रुपये डाल दिए, लेकिन बाद में पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद शिवसिंहपुर निवासी युवक ने ऑनलाइन शिकायत कर रुपये वापस कराए जाने की मांग की है। 

यहां का है मामला

कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर का रहने वाला दुर्विजय सिंह एक कार खरीदना चाह रहा था। कुछ दिन पूर्व फेसबुक पर एक व्यक्ति से उसकी बातचीत हुई। वह कार बेचना चाह रहा था, जिसके बाद दुर्विजय ने फेसबुक पर दिए गए उसके नंबर पर कॉल कर संपर्क किया। उसके व्हाट्सएप पर व्यक्ति द्वारा कार के फोटो आदि डाले गए। कार पसंद आने के बाद 1.70 लाख रुपये में सौदा भी तय हो गया। 

इस तरह हुआ ठगी का खुलासा 

उसने बताए गए अकाउंट नंबर में नौ मार्च को 1.32 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति से कार देने की बात कही तो उसने पूरे रुपये खाते में डालने के लिए कहा, तब दुर्विजय ने कहा कि कार लेने के समय वह पूरा हिसाब कर देगा। इसके बाद ठग ने नंबर बंद कर लिया, ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए रुपये वापस दिलाने व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें