फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ढाई सौ बरातियों पर मिलेगा एक सिलिंडर

Tue, 14 Apr 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 30 जिला पूर्ति कार्यालय में सिलिंडर के लिए प्रार्थना पत्र और शादी का कार्ड लेकर पहुंचे लोग
विज्ञापन
मैनपुरी। शादियों का सीजन शुरू होने से पहले ही जिला पूर्ति विभाग ने प्रति 250 बाराती पर एक व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति निर्धारित कर दी है। शादी कार्यक्रम के लिए विभाग में रोज करीब 12 से 15 आवेदन आ रहे हैं, जिसमें 3 से लेकर 20 सिलिंडर तक की मांग की जा रही है। जबकि जिले में अभी करीब 10 प्रतिशत की ही आपूर्ति हो रही है। ऐसे में विभाग के सामने शादी विवाह के लिए सिलिंडर की आपूर्ति करना दिक्कत का विषय हो सकता है। 17 और 18 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में बेटे और बेटी की शादी के लिए परिजन सिलिंडर का इंतजाम करने में जुटे हुए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि शादी विवाह के लिए कार्यालय में रोज करीब दर्जन भर से ज्यादा आवेदन आ रहे हैं। विभाग की ओर से सभी को संतुष्ट किया गया है कि उन्हें तय समय पर व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए मानक भी तय किए गए हैं जिसके अनुसार 250 से 300 व्यक्ति पर एक व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध होगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर प्रति सिलिंडर के अनुसार उसका दाम और 2500 से 3000 रुपये तक की सिक्योरिटी जमा करनी होगी। विभागीय आंकड़ों की बात करें तो अभी तक करीब 90 से 100 आवेदन विभाग में आ चुके हैं। कई आवेदन में 3 से 10 तो कई में 15 से 20 सिलिंडर की मांग की जा रही है। लोग आवेदन के साथ शादी का कार्ड भी लेकर आ रहे हैं। ऐसे में करीब 500 से 600 सिलिंडर की मांग को विभाग को पूरा करना होगा। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि शादी के लिए जो लोग आवेदन कर रहे हैं। उनको व्यवसायिक सिलिंडर ही मिलेगा। शादी के लिए घरेलू सिलिंडर का प्रयोग वर्जित है। अगर किसी मैरिज होम में घरेलू सिलिंडर का प्रयोग पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। बाजपुर के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी लड़की की शादी में उन्हें 4 सिलिंडर की जरूरत है। इसके लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सिलिंडर न मिलने से बड़ी परेशानी होगी। इसी तरह नगला बांक और ग्राम बिघरई से भी एक-एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी के लिए सिलिंडर को आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें