फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सरकारी जमीन पर किसी तरह कब्जा न हो

Tue, 14 Apr 2026 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 20 लेखराजपुर में राजस्व अभिलेख देखते डीएम। स्रोत प्रशासन - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से ग्राम पंचायत लेखराजपुर के प्रधान शिवम यादव ने शिकायत की। बताया कि एक नंबर महेश चंद्र के नाम अभिलेखों में बंजर भूमि में अंकित है। उसने नियम विरुद्ध तरीके से आबादी घोषित करा ली है। बताया कि भूमि सड़क किनारे बेशकीमती है। वह केनरा बैंक से लोन लेकर कोल्ड स्टोर लगाना चाहता है। आबादी घोषित को निरस्त कराकर ग्रामसभा की भूमि को संरक्षित किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर जाकर अभिलेखों की जांच की। कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी दशा में कहीं भी अनाधिकृत कब्जा नहीं रहे। लेखपाल अपने क्षेत्र की सार्वजनिक भूमि की निगरानी करें।जिलाधिकारी ने टीपी नगर निकट स्टेडियम आगरा बाईपास रोड निवासी सत्यवीर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर जबरिया कब्जा करने व जान से मारने की धमकी की शिकायत का भी मौके पर जाकर जायजा लिया। शिकायत में कहा गया था कि वह सेना में सेवारत है। औड़ेंय पड़रिया में खरीदी जमीन में से कुछ भाग में मकान बना लिया है। कुछ भाग खाली पड़ा हुआ है। पड़ोसी प्रवेश कुमार मिट्टी डालकर और गेट लगाकर कब्जा किया है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल से कहा कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराएं। दोनों पक्ष आपस में वार्ता कर समस्या का निदान करें। उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, भोगांव संध्या शर्मा, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल के अलावा अनिल सक्सेना, अनुज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें